September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकसी टाइम्स

6 महीने से खराब पड़ी सड़क को भूल गया प्रशासन, बड़ी घटना होने की संभावना

जबलपुर । पिछले कुछ महीनों से शहर में सड़क निर्माण की व्यवस्था लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रारंभ है परंतु इस निर्माण कार्य के चलते कई क्षेत्रों में आधे अधूरे निर्माण कार्य आम जनता की परेशानियों का कारण बनते दिखाई दे रहे हैं ।इसी कड़ी में पंचशील नगर एवं ज्ञान बिहार कॉलोनी की जनता परेशान है। शिकायत पत्र के अनुसार क्षेत्र वासियों का कहना है कि राजुल फ्लेट्स लोबाईटी, पंचशील नगर एवं ज्ञान बिहार कॉलोनी, जिसमें लगभग 500 से अधिक परिवार निवासरत है।नर्मदा रोड़ से पंचशील कालोनी को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क है। इस सड़क पर पिछले 3-4 माह से सीवर लाइन का कार्य चल रहा है जिसने पूरी सड़क को तोड़ दिया गया है। कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। और सभी को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।इसी के चलते दुर्घटना की संभावना भी बढ़ गई है। वर्षा ऋतु का आगमन भी होने वाला है जिसके चलते दुर्घटना होने की संभावना और भी बढ़ जाएगी।

महापौर को समस्या से कराया था अवगत
क्षेत्रवासियों का कहना है कि शहर के सभी नेताओं के समक्ष उनके द्वारा अपनी समस्या को रखा जा चुका है जिसमें की महापौर जगत बहादुर अंजू के सामने सभी कॉलोनी वासियों ने शिकायत पत्र भी सौंपा था परंतु शिकायत का तो समाधान नहीं हुआ पास ही सड़क के एक और गड्ढा खोद दिया गया है जिससे बारिश आने के बाद बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है।

अन्य ख़बरें

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक ऑनलाइन बातचीत और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप, निजी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading