24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

फाइल्स ऐप में गूगल ने लॉन्च किया सेफ फोल्डर

नई दिल्ली, 5 अगस्त | ऑनलाइन कक्षाओं के लिए चूंकि बच्चे आपके डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं या सोशल डिस्टेंसिंग के इस समय में इसी के सहारे वे अपने दोस्तों से जुड़ रहे हैं, ऐसे में गूगल ने आपके लिए अपने फाइल्स ऐप में सेफ फोल्डर नामक एक नए फीचर को लॉन्च किया है जिससे आप अपने व्यक्तिगत कंटेंट को सुरक्षित रख सकते हैं। यह एक सुरक्षित 4 डिजिट पिन के साथ आने वाला फोल्डर है जिसकी मदद से अपने जरूरी दस्तावेजों, तस्वीरों, वीडियोज और ऑडियो फाइल को सुरक्षित रखा जा सकता है ताकि कोई और इनके साथ छेड़छाड़ न कर सकें।

गूगल ने कहा है कि जैसे ही आप फाइल्स ऐप से बाहर आते हैं तो यह तुरंत ही लॉक हो जाता है ताकि इसके किसी कभी कंटेंट को कोई न देख सकें।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “सुरक्षा का आश्वासन देते हुए दोबारा इसमें प्रवेश करने से पहले आपको अपना पिन इसमें डालना होगा। यहां तक कि जो लोग किसी और के साथ अपने डिवाइस को साझा नहीं करते हैं वे भी इसका लाभ उठा सकते हैं ताकि अपने जरूरी फाइलों को सुरक्षित रख सकें।”

अन्य ख़बरें

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading