26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मणिपुर की व्यथा देश का दर्द है, लेकिन पीएम का नहीं: कांग्रेस

नई दिल्ली, 14 जून | कांग्रेस ने बुधवार को एक बार फिर हिंसा प्रभावित मणिपुर में ताजा हत्याओं को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पूर्वोत्तर राज्य के लोगों की तकलीफ देश की पीड़ा है, लेकिन स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री की नहीं क्योंकि वह लगातार चुप्पी साधे हुए हैं। कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा, और कहा, मणिपुर के लोगों की व्यथा बेरोकटोक जारी है। उनकी पीड़ा देश की पीड़ा है, लेकिन स्पष्ट रूप से पीएम की नहीं – वह चुप्पी बनाए हुए हैं। एचएम (गृह मंत्री) की देर से यात्रा और असम के मुख्यमंत्री के बाहरी हस्तक्षेप का कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ रहा है।

उनकी यह टिप्पणी मणिपुर के खामलॉक गांव में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में कम से कम 11 लोगों के मारे जाने और 23 अन्य के घायल होने के बाद आई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने मंगलवार देर रात खामलॉक गांव पर हमला किया और ग्रामीणों पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और महिलाओं सहित 25 अन्य घायल हो गए।

दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मणिपुर में 3 मई से विनाशकारी जातीय हिंसा जारी है, जिसमें 120 से अधिक लोग मारे गए और 350 से अधिक घायल हुए। इसके अलावा हजारों घरों, बड़ी संख्या में निजी और सरकारी वाहनों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।

अन्य ख़बरें

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: आईएमएफ

Newsdesk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रचार शुरू किया

Newsdesk

विश्व ओजोन दिवस पर नेताओं ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, कहा- ओजोन परत बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading