23.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

विजय देवेरकोंडा का साथ नजर आएंगी मृणाल ठाकुर, मुहूर्त की तस्वीरें की शेयर

मुंबई, 14 जून | एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर जल्द ही आगामी स्ट्रीमिंग एंथोलॉजी ‘लस्ट स्टोरीज-2’ में दिखाई देंगी। इसके साथ ही वह तेलुगू स्टार विजय देवरकोंडा के साथ भी एक फिल्म में काम करती नजर आएंगी। फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है। दुलकर सलमान के साथ ‘सीता रामम’ और नानी के साथ ‘नानी-30’ में काम करने के बाद, यह दक्षिण में एक्ट्रेस की तीसरी फिल्म होगी। फिलहाल फिल्म का टाइटल तय नहीं किया गया है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म के मुहूर्त की तस्वीरें भी सामने आईं हैं। फिल्म का टाइटल और मुख्य कहानी के बारे में अधिक जानकारी फिलहाल गुप्त है, और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

इसी बीच ‘लस्ट स्टोरीज-2’ में एक्ट्रेस मृणाल अंगद बेदी और नीना गुप्ता के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। जो जल्द ही नेटफ्लिक्स स्ट्रीमिंग पर आ जाएगी।

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading