31.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर जारी, 28 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

ऐ दिल है मुश्किल के बाद करण जौहर ने बतौर निर्देशक 7 साल बाद वापसी की है। उनके द्वारा निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर आज जारी किया गया है। टीजर को शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। करण जौहर की इस फिल्म में जहाँ आलिया भट्ट और रणवीर सिंह नजर आएंगे वहीं दूसरी ओर इस फिल्म में धर्मेन्द्र, जया बच्चन, शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह करण जौहर स्टाइल की रोमांटिक ड्रामा कहानी है। टीजर को देखते ही दर्शकों को करण जौहर की कई रोमांटिक फिल्मों की याद आ जाती है। रॉकी और रानी के टीजर में फैमिली, ड्रामा, मसाला और रोमांस सब कुछ देखने को मिल रहा है। टीजऱ इन शब्दों के साथ शुरू होता है करण जौहर आपको प्यार और परिवार का जश्न मनाने के लिए आमंत्रित करते हैं, दो भावनाएँ जो अब हर धर्मा फिल्म का पर्याय बन गई हैं। टीजर प्रदर्शन के साथ ही वायरल हो गया है। यह सबको पसन्द आने वाला है। यह फिल्म इस वर्ष 28 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के साथ करण फिल्ममेकर के तौर पर अपने बॉलीवुड में 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म कुछ-कुछ होता है 1998 में प्रदर्शित हुई थी। शाहरुख खान ने भी रॉकी और रानी का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। किंग खान ने टीजर को शेयर करते हुए करण जौहर की तारीफ भी है। शाहरुख ने लिखा, वॉव करण एक फिल्ममेकर के तौर पर आपने 25 साल पूरे कर लिए। तुमने एक लंबा रास्ता तय कर लिया। तुम्हारे पिता और और मेरे टॉम अंकल स्वर्ग से इसे देख रहे होंगे और बेहद खुश और गर्व महसूस कर रहे होंगे। मैंने हमेशा आपको ज्यादा फिल्में बनाने के लिए कहा है क्योंकि हमें प्यार के जादू को जीवन में लाने की जरूरत है। ये सिर्फ आप ही कर सकते हो। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर खूबसूरत दिख रहा है। आपको ढेर सारा प्यार, कास्ट और क्रू को शुभकामनाएं। शाहरुख के इस प्यारे नोट पर करण ने रिप्लाई करते हुए लिखा, भाई आई लव यू। अभी और हमेशा के लिए।Óआपको बता दें कि करण रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ आलिया और रणवीर की जोड़ी को एक बार फिर स्क्रीन पर लाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

अन्य ख़बरें

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- ‘वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने

Newsdesk

तमाशा’ को लेकर इम्तियाज अली ने कहा- ‘कभी-कभी खुद की फिल्म भी अजीब लगती

Newsdesk

मैं अपने किरदार में नकारात्मकता नहीं लाना चाहता : जमील खान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading