25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमहेडलाइंस

हैदराबाद : अलग-अलग मामलों में दो ट्रांसजेंडर समेत चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या

हैदराबाद, 21 जून | हैदराबाद में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात दोहरे हत्याकांड के दो मामलों में दो ट्रांसजेंडर समेत चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि दोनों ही मामलों में हमलावरों ने पीड़ितों को मारने के लिए पत्थरों का इस्तेमाल किया।

तप्पाचबूतरा पुलिस थाना क्षेत्र में रात करीब 1 बजे 25 से 30 साल के बीच की उम्र के दो ट्रांसजेंडरों की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पीड़ितों को पत्थरों से मारा। पुलिस को चाकू के घाव भी मिले हैं।

मृतकों की पहचान यूसुफ उर्फ डॉली और रियाज उर्फ सोफिया के रूप में हुई है। हैदराबाद दक्षिण पश्चिम क्षेत्र की पुलिस उपायुक्त किरण खरे ने कहा कि प्रथम साक्ष्य से पता चलता है कि इसका कारण अवैध संबंध था।

उन्होंने कहा, हम संदिग्धों की पहचान कर रहे हैं और पूछताछ कर रहे हैं।

एक अन्य घटना में, मैलारदेवपल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के कट्टेदान इलाके में अज्ञात लोगों ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच शुरू कर दी।

अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

Leave a Comment