30.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के एक साथ 4 नए पोस्टर रिलीज

अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी आलिया भट्ट के साथ बनी है। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि करण जौहर इसके निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं। अब निर्माताओं ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के एक साथ 4 नए पोस्टर जारी कर दिए हैं, जिसमें रॉकी (रणवीर) और रानी (आलिया) रोमांस करते नजर आ रहे हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसमें रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का कैमियो भी होगा। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसे सोशल मीडिया पर ठीक-ठाक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। इस फिल्म के साथ करण फिल्ममेकर के तौर पर अपने बॉलीवुड में 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म कुछ-कुछ होता है 1998 में प्रदर्शित हुई थी। शाहरुख खान ने भी रॉकी और रानी का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। किंग खान ने टीजर को शेयर करते हुए करण जौहर की तारीफ भी है। शाहरुख ने लिखा, वॉव करण एक फिल्ममेकर के तौर पर आपने 25 साल पूरे कर लिए। तुमने एक लंबा रास्ता तय कर लिया। तुम्हारे पिता और और मेरे टॉम अंकल स्वर्ग से इसे देख रहे होंगे और बेहद खुश और गर्व महसूस कर रहे होंगे। मैंने हमेशा आपको ज्यादा फिल्में बनाने के लिए कहा है क्योंकि हमें प्यार के जादू को जीवन में लाने की जरूरत है। ये सिर्फ आप ही कर सकते हो। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर खूबसूरत दिख रहा है। आपको ढेर सारा प्यार, कास्ट और क्रू को शुभकामनाएं। शाहरुख के इस प्यारे नोट पर करण ने रिप्लाई करते हुए लिखा, भाई आई लव यू। अभी और हमेशा के लिए।Óआपको बता दें कि करण रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ आलिया और रणवीर की जोड़ी को एक बार फिर स्क्रीन पर लाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading