34 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

सलमान खान की टाइगर 3 का एवेंजर्स: एंडगेम से होगा खास कनेक्शन

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने इस साल लगभग 4 साल बाद किसी का भाई किसी की जान के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की थी। फिल्म को दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और अब वह अभिनेता की फिल्म टाइगर 3 का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है, जिसे जानकर प्रशंसक खुश हो जाएंगे। दरअसल, टाइगर 3 का कनेक्शन एवेंजर्स: एंडगेम से होगा।रिपोर्ट्स के अनुसार सूत्र ने कहा, वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स के पास भारत की शानदार फिल्म फ्रेंचाइजी हैं, जिसमें टाइगर 3 जासूसी फ्रेंचाइजी में अपना अनूठा स्वाद लाएगी, जो पठान और वॉर फ्रेंचाइजी से अलग होगा। सूत्र ने कहा, एक्शन फिल्मों के लिए एक्शन ही मनोरंजन का मुख्य आधार होता है। ऐसे में वाईआरएफ और मनीष शर्मा दर्शकों को ऐसी फिल्म देने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं, जो उन्होंने न पहले कभी देखा और न अनुभव किया हो। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के एक्शन को और भी शानदार बनाने के लिए हॉलीवुड के एक्शन कोऑर्डिनेटर क्रिस बार्न्स को टाइगर 3का हिस्सा बनाया गया है, जो मार्वल की एवेंजसर्: एंडगेम में काम कर चुके हैं। ऐसे में अब दर्शकों को टाइगर की तीसरी किस्त में सलमान का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी है तो ऐसे में वह भी एक्शन करते हुए नजर आएंगे। टाइगर फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग टाइगर 3 का निर्देशन मनीष ने किया है। फिल्म इस दिवाली पर हिंदी सहित तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में शामिल हैं। ज्ञात हो फिल्म का पहला भाग एक था टाइगर 2012 में रिलीज हुआ था और इसके बाद दूसरा भाग टाइगर जिंदा है 2017 में आया था। दोनों ही फिल्में अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद हैं। शाहरुख के साथ सलमान टाइगर बनाम पठान में नजर आएंगे, जिसके लिए उन्होंने अपना पूरा एक साल दिया है। टाइगर 3 के बाद वह इसी की तैयारी में जुट जाएंगे और फरवरी या मार्च से वह फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर देंगे। इसके अलावा साजिद नाडियाडवाला ने उन्हें किक 2 के लिए संपर्क किया है, लेकिन अभी उन्होंने अंतिम निर्णय नहीं लिया है। इसके अलावा सूरज बडज़ात्या और अली अब्बास जफर के साथ भी उनकी बातचीत चल रही है। सलमान इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। 17 जून से शुरू हुए इस शो में सलमान हर वीकेंड पर नजर आएंगे और कंटेस्टेंट को समझाते हैं। हाल ही में शो की कंटेस्टेंट ज्योतिषी बेबिका धुर्वे ने भाईजान के सिंगल रहने के पीछे प्यार में उन्हें धोखा मिलने की बात कह दी है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

अन्य ख़बरें

खुद को चुनने में कभी देर नहीं होती, मनीषा कोइराला ने थाईलैंड ट्रिप की तस्वीरों के साथ दी नई शुरुआत की सीख

Newsdesk

कभी फिल्म इंडस्ट्री छोडऩा चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतमÓ बना करियर का टर्निंग पॉइंट

Newsdesk

फौजी रिलीज डेट अपडेट: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म दिसंबर 2026 में हो सकती है

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading