September 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

ईरान की राजधानी तेहरान में गोदामों में लगी भीषण आग

तेहरान, जून 26। ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित कई गोदामों में भीषण आग लग गई है।

सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के हवाले से शिन्‍हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि  स्थानीय समयानुसार रवविार को शाम 6:01 बजे आग लगी।  दक्षिणी तेहरान में स्थित 8,000 वर्ग मीटर के एक गोदाम में सामान, विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को रखने के लिए 300 वर्ग मीटर के कई गोदाम बने थे।

आईआरएनए को अपनी टिप्पणी में, तेहरान अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता जलाल मालेकी ने कहा कि उन गोदामों का निर्माण ज्यादातर असुरक्षित सामग्रियों का उपयोग करके किया गया था।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए तुरंत पांच स्टेशनों से अग्निशमन कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

अन्य ख़बरें

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading