24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पंजाब की सड़कों से 3,000 रोडवेज की बस नदारद, यात्रियों को हुई परेशानी

चंडीगढ़, 27 जून । सरकारी स्वामित्व वाली पंजाब रोडवेज और पनबस के संविदा कर्मचारी मंगलवार को नौकरियों को नियमित करने और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए, जिससे 3,000 से अधिक बसें सड़कों से नदारद रहीं, इससे कई यात्रियों को परेशानियों का सामना करन पड़ा।

दोनों रोडवेज के सभी 27 डिपो में संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से लोगों, खासकर महिलाओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।

राज्य की बसों में महिलाओं की यात्रा निःशुल्क है।

विरोध प्रदर्शन में पटियाला, लुधियाना, जालंधर, मोगा, अमृतसर और जयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर यात्री प्रभावित हुए।

कई यात्रियों ने कहा कि उन्हें अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए निजी बसों या टैक्सियों का विकल्प चुनना पड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि अंतरराज्यीय मार्गों और राज्य के भीतर बस सेवाएं प्रभावित हुईं।

अन्य ख़बरें

धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

Newsdesk

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Comment