27.5 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गहलोत ने शाह से कन्हैयालाल के हत्यारों को जल्द सजा दिलाने का किया आग्रह

जयपुर, 29 जून । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कन्हैयालाल के हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दिलानेे का आग्रह किया है।

गौरतलब है कि एक साल पहले 28 जून को उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी दुकान पर था।

राजस्थान के सीएम ने बुधवार को कहा कि यह एक खुला मामला है, इसके स्पष्ट सबूत हैं। उन्होंने कहा, ‘ऐसे मामले में एक साल बाद भी आरोपियों को सजा न मिलना  दुखद है।’

गहलोत ने जहां शाह से आरोपियों के लिए जल्द सजा दिलाने की अपील की, वहीं उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान सरकार ने मामलों की तेजी से सुनवाई कराकर बलात्कार और हत्या के आरोपियों को एक महीने के भीतर मौत की सजा दिलाने की घोषणा की है।

राजस्थान पुलिस ने कन्हैयालाल की गला रेतकर हत्या करने वाले अपराधियों को हत्या के चार घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति कुछ ही घंटों में सामान्य हो गयी थी।

उन्होंने कहा, ”उसी रात एनआईए ने मामले को अपने हाथ में ले लिया, हो सकता है कि उन्हें मामले में अंतरराष्ट्रीय साजिश का इनपुट मिला हो।” उन्होंने कहा कि राज्य की एजेंसियों ने केंद्रीय एजेंसी के साथ पूरा सहयोग किया।

उन्होंने दोहराया, “आरोपी के लिए जल्द से जल्द सजा की घोषणा की जानी चाहिए।”

शाह शुक्रवार को जयपुर और उदयपुर के दौरे पर रहेंगे

अन्य ख़बरें

ट्रंप को भारत पर की गई टिप्पणियों को लेकर भारतीय अमेरिकी नेताओं की आलोचना का करना पड़ रहा सामना

Newsdesk

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, अमित शाह बोले- मोदी सरकार में अधिक सशक्त हुईं पंचायतें नई

Newsdesk

मिजोरम ने सीमा पार नशीले पदार्थों के नेटवर्क पर कार्रवाई तेज की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading