24.4 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर फिर हमला

वाशिंगटन, 4 जुलाई । गहरे रंग के कपड़े पहने दो लोग 2 जुलाई को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास के गेट तक आए, और ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा दी। इसके पहले मार्च में भी यहीं हमला किया गया था।

हालांकि आग फैलने से पहले ही अग्निशमन विभाग ने उस पर काबू पा लिया।

घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ, क्योंकि उस समय कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।  भारतीय अधिकारियों ने इस घटना को स्थानीय स्तर पर सैन फ्रांसिस्को के अधिकारियों, कैलिफ़ोर्निया सरकार और राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के समक्ष उठाया।

विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार सुबह एक ट्वीट में कहा, “अमेरिका शनिवार (1 जुलाई) को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर आगजनी के प्रयास की कड़ी निंदा करता है।”

उन्होंने कहा, “अमेरिका में राजनयिक सुविधाओं या विदेशी राजनयिकों के खिलाफ बर्बरता या हिंसा अपराध है।”

भारतीय अधिकारियों ने इस घटना को अमेरिकी अधिकारियों, विशेष रूप से एफबीआई के समक्ष उठाया है, जो पहले से ही मार्च में हुए हमले की जांच कर रही है।

खालिस्तानी अलगाववादियों ने मार्च में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की थी।

इस प्रकार नवीनतम घटना को यूएस में भारतीय संस्‍थानों पर हमलो की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है और चिंता है कि अगला निशाना राजनयिकों को बनाया जा सकता है।

हमलावरों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में हमले की जिम्‍मेदारी ली थी, जिसे बाद में कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा देखे जाने के डर से हटा दिया गया।

बाद में एक स्थानीय सामुदायिक टीवी चैनल पर एक वीडियो पोस्ट सामने आया।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स बैठक में मोदी का संदेश, आपसी हित और सम्मान से आगे बढ़ें भारत-चीन

Newsdesk

ट्रंप का दावा: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर जताई सहमति

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading