25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

उत्तराखंड सीएम धामी ने की पीएम मोदी से मुलाकात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई इस मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने राज्य से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार का सहयोग मांगा और उन्हें आज से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों और चारधाम यात्रा को लेकर बने रिकॉर्ड की जानकारी भी दी।

हालांकि प्रधानमंत्री मोदी से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की मुलाकात को समान नागरिक संहिता कानून के मद्देनजर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

इससे पहले धामी सोमवार को देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सोमवार शाम को भाजपा राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष से भी मुलाकात कर समान नागरिक संहिता कानून के ड्राफ्ट को लेकर चर्चा कर चुके हैं।

अन्य ख़बरें

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading