22.9 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयव्यापार

रूस का बजट घाटा 28 अरब डॉलर पहुंचा

मॉस्को, 8 जुलाई । युक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस के वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि इस साल की पहली छमाही में देश का संघीय बजट घाटा 259 हजार करोड़ रूबल (लगभग 28 अरब डॉलर) रहा।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय द्वारा जारी प्रारंभिक अनुमानों में 2023 के पहले छह महीनों में रूसी बजट का राजस्व 12.38 लाख करोड़ रूबल था, जो साल दर साल 12 प्रतिशत कम है।

जनवरी-जून की अवधि में सरकारी खर्च 14.97 लाख करोड़ रूबल था, जो साल-दर-साल आधार पर 19 प्रतिशत अधिक था।

इस प्रकार बजट घाटा 259 हजार करोड़ रूबल पर रहा।

छह महीने की अवधि के लिए तेल एवं गैस से इतर राजस्‍व 8.99 लाख करोड़ रूबल था, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 17.8 प्रतिशत ज्‍यादा है।

मंत्रालय के अनुसार, इस बीच तेल एवं गैस की बिक्री से प्राप्‍त राजस्व 47 प्रतिशत घटकर 3.38 लाख करोड़ रूबल रह गया।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स बैठक में मोदी का संदेश, आपसी हित और सम्मान से आगे बढ़ें भारत-चीन

Newsdesk

ट्रंप का दावा: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर जताई सहमति

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading