23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मेट्रोमैन श्रीधरन सुझाएंगे केरल की सिल्‍वरलाइन परियोजना का विकल्‍प

तिरुवनंतपुरम, 10 जुलाई । लोगों और विपक्ष के प्रतिरोध के बीच महीनों की अनिश्चितता के बाद केरल सरकार ने विवादास्पद सिल्वरलाइन परियोजना के विकल्प के लिए मेट्रोमैन ई. श्रीधरन से संपर्क किया है।

कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री और अब मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के करीबी सहयोगी के.वी. थॉमस ने रविवार को मेट्रोमैन से उनके आवास पर मुलाकात की और इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया।

मामले के जानकार सूत्रों के मुताबिक, मेट्रोमैन ने अपनी सहमति दे दी है।

दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की कथित “अत्यधिक” लागत के कारण विजयन के ड्रीम प्रोजेक्ट के-रेल को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ विशेषज्ञों ने इसे “पर्यावरणीय आपदा” भी बताया है। साथ ही, यह केंद्र की मंजूरी पाने में भी विफल रही।

समझा जाता है कि थॉमस से मुलाकात के दौरान श्रीधरन ने वैकल्पिक सुझाव दिये।

लोकसभा चुनाव करीब आने के साथ विजयन मेट्रोमैन से ऐसे विकल्‍प की उम्‍मीद कर रहे हैं जिसका इस्‍तेमाल वे चुनाव अभियान में कर सकें।

अन्य ख़बरें

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल पर हर महीने 2,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा: सीएम रेखा गुप्ता

Newsdesk

नीम करोली बाबा की जन्मस्थली बनेगी भव्य धाम, यूपी सरकार बनाएगी 13वां पर्यटन सर्किट: मंत्री जयवीर सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading