23.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

नेपाल में घरेलू, अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर 31 अगस्त तक रोक

काठमांडू, 11 अगस्त | नेपाल सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर लगाए गए प्रतिबंध को 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। इसके साथ ही सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को भी इसी अवधि तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, हिमालयीन राष्ट्र में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सोमवार को यह निर्णय लिया गया। हालांकि देश में 4 महीने से लागू लॉकडाउन को 22 जुलाई को हटा दिया गया था।

इससे पहले 20 जुलाई को नेपाल की कैबिनेट ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को 17 अगस्त से फिर से शुरू करने का फैसला किया था। जबकि नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ानों को निलंबित करने की सिफारिश की थी।

अब सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों और काठमांडू घाटी में लोगों की आवाजाही पर सख्त निगरानी लागू करने का भी निर्णय लिया है।

बता दें कि मंगलवार तक नेपाल में 79 मौतों के साथ कुल 23,310 कोरोनावायरस मामले सामने आ चुके हैं।

अन्य ख़बरें

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2030 तक 5 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य: विदेश सचिव

Newsdesk

नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आया डब्ल्यूएचओ, जारी किए 1.5 लाख डॉलर

Newsdesk

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading