38.4 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का प्रोमो वीडियो जारी, 28 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक-निर्माता करण जौहर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए वो लगभग 7 साल के लंबे अंतराल के बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। अब निर्माताओं ने गुरुवार (20 जुलाई) को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है, जिसमें रॉकी (रणवीर) अपनी रानी (आलिया) के साथ इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी फिल्म का हिस्सा हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में आलिया पहली बार पत्रकार की भूमिका रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में रणवीर एक मिठाई बनाने वाले की भूमिका निभा रहे हैं।रिपोर्ट के मुताबिक रॉकी और रानी… को करीब 9,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक करण फिल्म को अपनी सुपरहिट फिल्म कभी खुशी कभी गम के स्तर पर रिलीज करना चाहते हैं। पटना के एक एग्जिबिटर रोशन सिंह इस फिल्म के लिए अपना मल्टीप्लेक्स खोलने वाले हैं। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले फिल्म योद्धा आ रही है, जो करण की पहली एक्शन फ्रैंचाइजी है। वह सिंघम अगेन से भी जुड़े हैं और बेधड़क भी लेकर आ रहे हैं, जिसके जरिए करण, संजय कपूर की बेटी शनाया बॉलीवुड में लॉन्च करेंगी। सारा अली खान को लेकर फिल्म ऐ वतन मेरे वतन करण ने ही बनाई है। विक्की कौशल की फिल्म मेरे महबूब मेरे सनम, सी शंकरन नायर की बायोपिक और सरजमीं जैसी फिल्में भी करण के पास हैं।

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading