September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

हिंडन की बाढ़ से सिटी फॉरेस्ट में भरा पानी, कई कॉलोनियां और गांवों में भी बाढ़ जैसे हालात

गाजियाबाद, 21 जुलाई । यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ-साथ गाजियाबाद से गुजरने वाली हिंडन नदी ने भी परेशानी खड़ी कर दी है। हिंडन नदी में काफी कम पानी हुआ करता था। उसका भी जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है।

हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गाजियाबाद के सिटी फॉरेस्ट में काफी पानी पहुंच गया है और इसे बंद करना पड़ा है। इसके अलावा आसपास की कई कॉलोनियों में भी पानी पहुंचने से लोगों की समस्या बढ़ गई हैं।

गाजियाबाद में सिटी फॉरेस्ट लोगों के घूमने-फिरने की काफी अच्छी जगह है। सिटी फॉरेस्ट में चलने वाली बोटिंग, जंगल सफारी, फूड कोर्ट और बच्चों के अन्य मनोरंजन के साधन बंद हो गए हैं। यह पानी से लबालब भर गया है। कई जगह पर कई-कई फुट पानी भरा है। ऐसे में घूमने के लिए भी लोग नहीं आ रहे हैं। पानी बढ़ने की वजह से पार्क बंद कर दिया गया है।

पार्क की हर पॉकेट में पानी भरा हुआ है। जिसको देखते हुए गेट पर ताला लगा दिया गया है, ताकि कोई अंदर न आए और हादसे का शिकार न हो। सिटी फॉरेस्ट के अलावा हिंडन नदी का पानी गांव सुराणा तक पहुंच गया है। यहां की कई कॉलोनियों में पानी भरने से तमाम दिक्कतें पैदा हो गई हैं। लोगों को आने-जाने में और साथ ही साथ अपने रोजमर्रा के काम करने में काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है।

एक गांव में पानी फिलहाल घुटनों तक है। लेकिन, जिस तरीके से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, यह माना जा रहा है कि अगर हिंडन का जलस्तर भी बढ़ता है तो लोगों की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।

अन्य ख़बरें

कोलकाता: धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर भवानीपुर थाने के बाहर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading