26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

ग्वालियर में मनचले की गोली का शिकार बनी अक्षया के परिजनों से मिले सिंधिया

ग्वालियर, 28 जुलाई । मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मनचले द्वारा छात्रा अक्षया यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अक्षया के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी।

ज्ञात हो कि 10 जुलाई को अक्षया यादव अपनी साथी सोनाक्षी शर्मा के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी तभी उस पर शातिर बदमाश सुमित रावत ने गोली चला दी।

अक्षया गंभीर रूप से घायल हुई और उसे अस्पताल ले जाया गया मगर प्राण रक्षा नहीं की जा सकी।

आरोपी तो सोनाक्षी को निशाना बनाने आए थे मगर निशाना बन गई अक्षया।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया गुरुवार को ग्वालियर पहुंचे और उन्हें अक्षरा के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने उसके घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की, साथ ही अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अहम बैठक, द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

Newsdesk

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading