35.2 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)हेडलाइंस

बिग बॉस ओटीटी 2: अभिषेक ने एलिमिनेशन को लेकर उड़ाया आशिका का मजाक

मुंबई, 28 जुलाई। रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ स्पेशल के आगामी एपिसोड में ‘वीकेंड का वार’ बस एक दिन दूर है, इसमें न तो घर के सदस्यों को और न ही दर्शकों को यह पता है कि शो में क्या नया मोड़ आने वाला है।

एपिसोड में कुछ हास्यपूर्ण और नाटकीय क्षण देखने को मिलेंगे जब अभिषेक और एल्विश आशिका को चिढ़ाते हुए कहेंगे कि उसे अब घर छोड़ना पड़ सकता है।

अभिषेक अपने चार लोगों के समूह के साथ सुबह की बातचीत में एल्विश, आशिका और मनीषा से बात करेंगे कि घर में पिछले 40 दिन कैसे बीते और अब तक क्या हुआ है, वह सभी अपने अनुभवों और चुनौतियों के बारे में बताएंगे।

अभिषेक का मानना है कि शो में हर किसी ने पूरी ताकत लगा दी है और जहां वे अब हैं वहां पहुंचने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है, लेकिन अंत की शुरुआत यहां से है, इसलिए हर किसी को तैयार हाेेेना होगा, क्योंकि उनमें से कुछ अभी भी बाहर हो जाएंगे।

अभिषेक की बातों से सहमत होते हुए, एल्विश फिर बातचीत के लिए आगे बढ़ते है और कहते है कि एलिमिनेशन टारगेट कौन है। अभिषेक अपने एक नए दोस्त आशिका का संभावित उम्मीदवार होने के बारे में मजाक उड़ाएंगे। हल्के-फुल्के अंदाज में उसकी टांग खींचते हुए वह कहेंगे, “चल अब बैग पैक करना शुरू कर दे, कल जाएगी तो आसान रहेगा। बाहर जाकर हमें सपोर्ट करना अच्छे से!”

आशिका इन टिप्पणियों को सहजता से लेती है और कहती है, “कल इस समय तक बाहर रहूंगी क्या? अगर हां तो अच्छे से घूम रही होगी।”

एल्विश भी अपनी टिप्पणी देंगे। यदि दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखा जाए, तो एल्विश नए प्रशंसकों का पसंदीदा बन सकते हैं।

अंतिम सप्ताह के लिए सीधे टिकट जीतने का मौका पाने से लेकर 24 घंटों के भीतर स्थिति पर हावी होने का मौका खोने तक, इस सप्ताह घर के सदस्यों ने कई गलतियांं की हैं, इसलिए अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन जाएगा और कौन रहेगा।

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की यात्रा अप्रत्याशित और नाटकीय क्षणों से भरी हुई है।

निस्संदेह सलमान खान की भी अपनी योजनाएं होंगी। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जियोसिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है।

अन्य ख़बरें

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

राख’ में बिना डायलॉग वाले किरदार से छाईं सोनाली बेंद्रे, बोलीं- ‘खामोश रहकर भाव दिखाना सबसे बड़ी चुनौती

Newsdesk

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- ‘वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading