23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीराष्ट्रीयहेडलाइंस

पीएसएलवी रॉकेट से सिंगापुर के सात उपग्रहों के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू

चेन्नई, 29 जुलाई । भारतीय रॉकेट पीएसएलवी से रविवार को प्रक्षेपित किए जाने वालेे सिंगापुर के सात उपग्रहों की उलटी गिनती शनिवार सुबह श्रीहरिकोटा रॉकेट बंदरगाह पर शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रविवार का रॉकेटिंग मिशन 2023 में इसरो का तीसरा व्यावसायिक मिशन होगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “उलटी गिनती शनिवार सुबह 5.01 बजे शुरू हुई।”

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी सिंगापुर के सात उपग्रहों का प्रक्षेपण 30 जुलाई को प्रातः 6.30 बजे अपने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) का उपयोग करते हुए करेगी।

अगर मिशन सफल होता है, तो यह इसरो की ओर से 1999 से 36 देशों के 431 विदेशी उपग्रहों का प्रक्षेपण होगा ।

इस वर्ष इसरो ने दो सफल वाणिज्यिक प्रक्षेपण किये। पहला यूके स्थित वनवेब से संबंधित 36 उपग्रहों का प्रक्षेपण मार्च में और दूसरा सिंगापुर के दो उपग्रहों का प्रक्षेपण अप्रैल में पीएसएलवी रॉकेट के साथ।

रविवार को पीएसएलवी-सी56 कोड वाला पीएएलवी रॉकेट लगभग 360 किलोग्राम वजनी सिंगापुर के उपग्रह को अंतरिक्ष में ले जाएगा।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment