June 13, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर : हिजबुल का टॉप कमांडर आजाद ललहारी मुठभेड़ में ढेर

श्रीनगर, 12 अगस्त | जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बुधवार को हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) का शीर्ष कमांडर आजाद ललहारी मारा गया। पुलिस ने बताया, “शुरुआती गोलीबारी में दो सैनिक घायल हो गए। घायलों में से एक ने श्रीनगर में सेना के बेस अस्पताल में दम तोड़ दिया।”

पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने कमराजीपोरा गांव में संयुक्त अभियान चलाकर आतंकी को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए शव की पहचान ललहारी के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ललहारी, रियाज नाइकू के बाद एचएम का मुख्य कमांडर बना था और वह कश्मीर में मोस्ट वांटेड स्थानीय आतंकवादी कमांडर था।

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि ललहारी के खिलाफ छह प्राथमिकी दर्ज थीं।

डीजीपी ने आगे कहा, “वह 22 मई को पुलवामा शहर में हेड कांस्टेबल अनूप सिंह की हत्या में भी शामिल था।”

पुलिस प्रमुख ने कहा कि ललहारी ने हिजबुल के एक ओवरग्राउंड वर्कर के रूप में शुरुआत की थी, जिसके लिए उसे सार्वजनिक सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया था। पीएसए नजरबंदी खत्म करने के बाद वह हिजबुल रैंक में शामिल हो गया था।

अन्य ख़बरें

मिसाइल खतरों से निपटने के लिए डीआरडीओ ने किया डिफेंस प्रणाली और रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण

Newsdesk

एयर फोर्स एकेडमी में पासिंग आउट परेड, राजनाथ सिंह ट्रेनीज को देंगे ‘प्रेसिडेंट कमीशन’

Newsdesk

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया आईएमए की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण, महिलाओं के लिए ऐतिहासिक दिन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading