April 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

बिहार की राजधानी पटना में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

पटना, 2 अगस्त। बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने मंगलवार की रात एक कारोबारी को फिर से निशाना बनाया। खाजेकला थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक गल्ला व्यवसाई को गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर के रहने वाले मनीष कुमार को मंगलवार की रात खाजेकला के महाराज घाट बकाया पैसे देने के बुलाया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने मनीष पर फायरिंग कर दी।

आनन फानन में कारोबारी को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हे एनएमसीएच रेफर कर दिया गया। एनएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक दलदली रोड में गल्ला का व्यापार करते थे।

इधर, खाजेकला के थाना प्रभारी राहुल ठाकुर ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। उल्लेखनीय है दो दिन पहले ही पटना में वार्ड पार्षद के पति निलेश यादव की अपराधियों ने कुर्जी मोड़ के पास गोली मार दी थी, अभी भी इनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इधर, विपक्ष लगातार बिहार में हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार पर निशाना साध रहा है।

अन्य ख़बरें

मर्जी से साथ रहे, बच्चा पैदा किया… फिर ब्रेकअप पर रेप कैसे?’ लिव-इन रिलेशनशिप पर SC का तीखा सवाल

Newsdesk

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने तिरुमला मंदिर में किए दर्शन, देशवासियों के कल्याण की कामना की

Newsdesk

बालिगों के बीच सहमति से लंबे समय तक बनाए गए शारीरिक संबंध रेप नहीं: हाईकोर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading