25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

पत्नी की उंगली काटकर खा गया बेंगलुरु का शख्स

बेंगलुरु, 3 अगस्त | यहां झगड़े के दौरान एक शख्‍स अपनी पत्नी की उंगली काटकर खा गया। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

यह घटना तब सामने आई जब महिला ने शहर के कोनानकुंटे पुलिस स्टेशन में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक घटना 28 जुलाई को हुई थी।

पुलिस आरोपी पति विजयकुमार के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

पुष्पा की शादी 23 साल पहले विजयकुमार से हुई थी।

शादी के बाद से ही आरोपी अपनी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। यातना सहने में असमर्थ महिला अलग रहने लगी।

28 जुलाई को विजयकुमार पुष्पा के घर गया और झगड़ा किया। शिकायत में कहा गया है कि बहस के दौरान उसने उसके बाएं हाथ की एक उंगली काट ली और उसे खा लिया।

आरोपी ने धमकी भी दी कि जिस तरह उसने उसकी उंगली खाई थी, उसी तरह वह उसे भी मारकर खा जाएगा।

घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला करने की सिफारिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading