November 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

थाना लोनी पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार

गाजियाबाद, 4 अगस्त । गाजियाबाद के थाना लोनी इलाके में पुलिस और दो बदमाशों के बीच गुरुवार देर रात मुठभेड़ हुई। इसमें दो गौकश गिरफ्तार किए गए। इनके पास से तमंचे, चोरी की बाइक और गौकशी के औजार बरामद हुए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लोनी पुलिस बंथला क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि दो गोकश चिरोड़ी की तरफ से बंथला की तरफ नहर रास्ते आने वाले हैं।

इस सूचना पर चिरोड़ी बंथला नहर पर चेकिंग लगाई गई। कुछ समय बाद चिरोड़ी की तरफ से एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते हैं दिखाई दिए। जिन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे अपनी बाइक  मोड़कर भागने लगे और पुलिस पर फायर करने लगे। पुलिस पार्टी ने भी जवाबी कार्रवाई की, इससे दोनो बदमाश घायल हो गए। मौके से दोनों पकड़ लिया गया। उन्‍हाेंने अपने नाम जावेद पुत्र कमरुद्दीन निवासी पीर का बाजार करूला, थाना मझोला, मुरादाबाद व दूसरे ने अपना नाम अनस पुत्र शकील निवासी पीर का बाजार करूला, थाना मझोला, मुरादाबाद बताया। पुलिस ने दोनो के पास से एक बिना नंबर प्लेट की बाइक, अवैध असलाह व गोकशी करने के उपकरण बरामद किए है। पकड़े गए बदमाशों के विरुद्ध करीब एक दर्जन मामले जनपद मुरादाबाद, बिजनौर, बुलंदशहर में गोकशी वा गैंगस्टर आदि के दर्ज हैं।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment