जबलपुर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र लार्डगंज में उस समय अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया, जब यहां पर स्थित फार्मा व्यवसायी और महिला डॉक्टर के घर भीषण आग लग गई, आग इतनी विकराल रूप ले चुकी थी कि, उसने महिला डॉक्टर के घर और क्लीनिक को पूरी तरह से अपने आगोश में ले लिया था। थाना लार्डगंज एसपी प्रभात शुक्ला ने बताया कि नव आदर्श कालोनी में फार्मा व्यवसाई विशाल जायसवाल और डॉ रुचि जायसवाल के घर और क्लिनिक में लगी आग से अफरा तफरी मच गई, तत्काल ही दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर पहुचे 5 दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन आग में लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो चुका था। शुक्र है कोई जनहानि नहीं हुई, आग लगने का कारण , ऐसी़ मैं ब्लास्ट होने के कारण बताया जा रहा है वहीं मौके पर पहुची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया |


