November 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयशिक्षाहेडलाइंस

जादवपुर विवि के हॉस्टल की बालकनी से गिरकर छात्र की मौत, परिवार ने लगाया रैगिंग का आरोप

कोलकाता, 10 अगस्त । कोलकाता में जादवपुर विश्वविद्यालय में गुरुवार को छात्रावास भवन के सामने प्रथम वर्ष के एक छात्र का शव मिलने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिवार ने आरोप लगाया है कि सीनियर छात्रों ने उसकी रैगिंग की थी।

पुलिस ने मृतक की पहचान स्वप्नदीप कुंडू के रूप में की है, जो बंगाली ऑनर्स के प्रथम वर्ष का छात्र था और संदेह है कि बालकनी से गिरने के बाद उसकी मौत हो गई।

हालांकि, मृतक छात्र के परिजनों ने रैगिंग का आरोप लगाया है, जिसके बाद छात्र की मौत पर रहस्य गहरा गया है।

उसके परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर पुलिस और विश्वविद्यालय अधिकारियों को सूचित किया है कि मृतक छात्र ने बुधवार देर शाम उनसे बात की थी और उसी विश्वविद्यालय के कुछ वरिष्ठ छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाया था। इसके बारे में पूछताछ करने उसके माता-पिता गुरुवार को ही कोलकाता आने वाले थे।

पुलिस जांच के अलावा, विश्वविद्यालय ने भी अपनी अलग से जांच कराने का फैसला किया है। इसके लिए विभिन्न विभागों के शिक्षकों के साथ-साथ विभिन्न छात्र परिषदों के प्रतिनिधियों की एक समिति गठित की गई है।

जेयू के विज्ञान विभाग के डीन, सुबिनॉय चक्रवर्ती की अध्यक्षता वाली इस समिति को 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट देनी है।

कोलकाता पुलिस के अधिकारी पहले ही जांच में जुट गये हैं। छात्रावास में रहने वाले कई छात्र उनकी जांच के घेरे में आ गए हैं।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment