September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

स्टालिन की पत्नी ने गुरुवायुर मंदिर को सोने का मुकुट दान किया, 14 लाख है कीमत

तिरुवनंतपुरम, 10 अगस्त । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पत्नी दुर्गा स्टालिन ने गुरुवार को त्रिशूर जिले के गुरुवायुर में प्रसिद्ध श्री कृष्ण मंदिर का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने मंदिर को 14 लाख रुपये की कीमत का 32 सिक्कों का सोने का मुकुट दान किया।

इसके अलावा दुर्गा स्टालिन ने मंदिर को एक चंदन घिसने की मशीन भी दान की। जिसकी कीमत दो लाख रुपये है।

मंदिर के अधिकारियों के अनुसार, दुर्गा स्टालिन ने कोयंबटूर के एक सुनार को सोने का मुकुट बनाने का ऑर्डर दिया था।

गुरुवायुर के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर में राजनीतिक नेताओं द्वारा प्रसाद चढ़ाना एक आम बात है।

साल 2001 में तमिलनाडु की तत्कालीन मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने इसी मंदिर को एक हाथी दान में दिया था।

अन्य ख़बरें

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

‘यह वाकई एक शानदार उपलब्धि’, पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

Newsdesk

मणिपुर: संदिग्ध उग्रवादी हमलों में चार की मौत, दो महिलाएं भी शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading