September 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

जवान का नया पोस्टर जारी; पहली बार दिखी शाहरुख, विजय सेतुपति और नयनतारा की तिगड़ी

शाहरुख खान इस सप्ताह अपने फैंस को एक के बाद एक सरप्राइज दे रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म जवान से अपना सोलो पोस्टर साझा किया। वहीं, अब सुपरस्टार ने नया पोस्टर जारी कर फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इस पोस्टर में किंग खान अपने को-स्टार्स नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर में बाईं ओर शाहरुख खान, दाईं ओर विजय सेतुपति और बीच में पूरी तरह से हथियारों से लैस नयनतारा हैं। शाहरुख खान ने जवान का नया पोस्टर जारी करते हुए फैंस को विजुअल ट्रीट दी है। वहीं, बादशाह ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है, द डेयरिंग। द डैजलिंग। द डेंजरस। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कौन क्या है। उन्होंने कैप्शन में आगे जोड़ा, जवान 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।इस सप्ताह की शुरुआत में, शाहरुख ने फिल्म से अपना एक सोलो पोस्टर साझा किया और उन्होंने इसे कैप्शन दिया, मैं अच्छा हूं, या बुरा हूं… पता लगाने के लिए 30 दिन। तैयार एएच? जवान दुनिया भर में 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। एटली के डायरेक्शन में बनी जवान एसआरके और गौरी खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। जवान में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति के अलावा सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर के साथ दीपिका पादुकोण जैसे सितारे भी लीड रोल में हैं। अब तक फिल्म का प्रीव्यू और पहला ट्रैक जिंदा बंदा रिलीज हो चुका है। फैंस अब इस फिल्म को पर्दे पर देखने के लिए 7 सितंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

Newsdesk

कैटरीना कैफ हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, सपोर्ट में आईं शिवालिका ओबेरॉय  

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading