June 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सुशांत मामले में सीबीआई जांच की मांग में शामिल हुआ बॉलीवुड

मुंबई, 14 अगस्त | दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन कैम्पेन चलाए जा रहे हैं और अब इस अभियान में वरुण धवन, परिणीति चोपड़ा जैसे कई बॉलीवुड सितारें भी शामिल हो गए हैं। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “हैशटैगसीबीआईफॉरएसएसआर।” उन्होंने इसके साथ हाथ जोड़ने वाले एक ईमोजी को भी साझा किया है।

इसी के साथ परिणीति लिखती हैं, “जरूरत बस सच की है। हैशटैगजस्टिसफॉरएसएसआर।”

अभिनेता सिद्धांत चतुवेर्दी भी इस अभियान में शामिल होते हुए “हैशटैगसीबीआईइंक्वायरीफॉरसुशांत” की मांग की है और उन्हीं के साथ मौनी रॉय भी इस अभियान में शामिल हुई हैं।

अभिनेता गुलशन देवैया ने ट्वीट कर कहा, “मैं उम्मीद और दुआ करता हूं कि सुशांत सिंह राजपूत के दुखद निधन का मामला अपने अंतिम नतीजे पर पहुंचे। हम सच्चाई और निष्पक्ष जांच की अहमियत को कम कैसे महसूस कर सकते हैं! न्याय के लिए ही न्याय हो और कुछ नहीं।”

अभिनेत्री जरीन खान ने भी मामले पर ट्वीट करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, “सुशांत के परिवार, उनके प्रशंसक और उनके चाहनेवालों को सच्चाई का पता लगना चालिए। हैशटैगसीबीआईफॉरएसएसआर, हैशटैगवॉरियर्सफॉरएसएसआर हैशटैगजस्टिसफॉरसुशांत सिंहराजपूत।”

इसी क्रम में कंगना रनौत, कृति सैनन और अंकिता लोखंडे जैसी हस्तियों ने भी सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग करते हुए उनके परिवार को अपना समर्थन दिया है।

सुशांत 14 जून को अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनके पिता ने पटना में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

अन्य ख़बरें

अच्छी फिल्म खुद चलती है, इवेंट की जरूरत नहीं: अक्षय कुमार

Newsdesk

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading