27.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

बारात से लौट रही पिकअप पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

जबलपुर। बारात से लौट रहे लोगों से भरी एक पिकअप वाहन रविवार को सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा कैमौरी गांव के पास उस समय हुआ, जब वाहन पाटन से कटंगी की ओर जा रहा था। अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे उसमें सवार करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार पिकअप में निर्धारित क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसके कारण वाहन का संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

बैहर के दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत, दो मेडिकल ऑफिसर सहित स्वास्थ्य अमले की पदस्थापना

Newsdesk

जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Newsdesk

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading