29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

राजस्‍थान में महिला को कार के बोनट पर घसीटा, वीडियो वायरल

जयपुर, 17 अगस्त । सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें राजस्थान में एक कार चालक एक महिला को कार के बोनट पर करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ नजर आ रहा है।

महिला को बचाने के लिए कई लोग कार के पीछे भागते दिखे, लेकिन ड्राइवर ने अपनी गाड़ी नहीं रोकी। पुलिस ने बताया कि कथित घटना बुधवार दोपहर हनुमानगढ़ के मुख्य बस स्टैंड के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद कार का नंबर स्पष्ट हो गया, जो रावला के किसी व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है।

पूरी घटना बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस महिला और कार चालक की तलाश कर रही है।

इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल पर वीडियो साझा किया।

उन्होंने लिखा, ”राजस्थान के हनुमानगढ़ में दिनदहाड़े बदमाश एक महिला को कार के बोनट पर घसीट रहे हैं। यह आपके कुशासन का नतीजा है।”

अन्य ख़बरें

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान

Newsdesk

Leave a Comment