24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीबॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

अमीषा पटेल ने जाहिर की ऋ तिक रोशन के साथ काम करने की इच्छा

अमीषा पटेल मौजूदा वक्त में अपनी फिल्म गदर 2 की सफलता का आनंद उठा रही हैं।11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म 283.35 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है और 300 करोड़ क्लब में शामिल होने में कुछ ही दूर है। इन सब खबरों के बीच अब अमीषा ने दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ उन्होंने ऋ तिक रोशन संग काम करने की इच्छा जाहिर की है। अमीषा और ऋ तिक साल 2000 में आई फिल्म कहो ना प्यार है में साथ काम कर चुके हैं।अमीषा ने कहा, मैं दर्शकों और अपने प्रशंसकों को धन्यवाद कहना चाहती हूं। सभी प्यारे लोगों को शुक्रिया। टिकट लेने के लिए लंबी लाइनों में लगना, कई बार जाना और हमारी फिल्मों को देखना किसी चुनौती से कम नहीं है।उन्होंने आगे कहा, किसी भी फिल्म को हिट कराने में दर्शकों का अहम योगदान होता है। हालांकि, दर्शकों के बाद मैं अपने ईश्वर को शुक्रिया कहूंगी। मैं बहुत खुश हूं।अमीषा ने ऋतिक संग काम करने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा, मुझे अच्छा लगेगा अगर मुझे ऋ तिक के साथ दोबारा काम करने का अवसर मिलेगा। दर्शकों ने कहो ना प्यार है में हमारी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया था।उन्होंने आगे कहा, हमारी पहली फिल्म एक रोमांटिक-थ्रिलर थी, लेकिन मैं चाहती हूं कि हम दोनों की दूसरी फिल्म कॉमेडी, शानदार संगीत और ढेर सारा डांस से भरपूर हो क्योंकि हम दोनों ही अच्छे डांसर हैं।

अन्य ख़बरें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका

Newsdesk

28 अक्टूबर का पंचांग: सुबह 11:14 से दोपहर 12:41 बजे तक रहेगा अमृतकाल, तुला राशि में रहेंगे सूर्य देव

Newsdesk

करवा चौथ का निर्जला व्रत किसे नहीं रखना चाहिए? कहीं आप भी तो इस लिस्ट में नहीं शामिल

Newsdesk

Leave a Comment