July 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

सीएम योगी ने जनता दर्शन में फरियादियों से किया न्याय दिलाने का वादा

लखनऊ, 24 अगस्त । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास, 5 कालिदास मार्ग पर जनता दर्शन में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 200 से अधिक लोगों ने सीएम के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।

सीएम ने फरियादियों को न्याय का वादा किया तो बच्चों को दुलारा-पुचकारा और चॉकलेट भी दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं को गंभीर, संवेदनशील होकर ध्यान से सुनें और त्वरित निस्तारण कराएं, जिससे किसी को भी परेशान न होना पड़े। जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की जिन्हें आवश्यकता है, उनके एस्टिमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। निष्पक्ष रूप से हर पीड़ित की समस्या का निस्तारण उसकी संतुष्टि के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए।

सीएम ने करीब 200 से अधिक लोगों की समस्याओं को सुना। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं।

अन्य ख़बरें

सरकार पेपर लीक रोकने के सख्त प्रावधानों के साथ ‘लोक परीक्षा संशोधन विधेयक’ करेगी पेश

Newsdesk

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, 4 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन

Newsdesk

पेपर लीक मामले में मंत्रियों को बचाने की ‘आप’ सरकार की कोशिश भ्रष्टाचार का साफ सबूत: पंजाब भाजपा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading