28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कोटद्वार : भवांसी मांडलू मोटर मार्ग पर क्यार गांव के समीप हुआ भूस्खलन

कोटद्वार, 25 अगस्त । कोटद्वार में हो रही भारी बारिश ने इस बार लोगों के लिए कई मुसीबतें खड़ी कर दी है। जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहे हैं। जिसकी वजह से हर चीज खतरे की जद में आ रही है। फिर चाहे वो पुल हो, घर हो, खेत हो, सड़क हो या फिर ट्रांसफॉर्मर ही क्यों न हो।

यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत द्वारीखाल ब्लॉक में भवांसी मांडलू मोटर मार्ग पर क्यार गांव के समीप भूस्खलन हो गया है। इस भूस्खलन की चपेट में बिजली का ट्रांसफार्मर भी आ रहा है। जिससे ट्रांसफार्मर कभी भी ध्वस्त हो सकता है।

अगर ऐसा हुआ तो पांच गांव अंधेरे की आगोश में आ जाएंगे। स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम के उच्च अधिकारी को इस बारे में जानकारी दे दी है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से इस ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह स्थापित करने की मांग की है।

निगम का ट्रांसफार्मर अगर जल्द दूसरी जगह स्थापित नहीं किया गया, तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

ऊर्जा निगम पर्वतीय क्षेत्र के उपखंड अधिकारी रवि अरोड़ा ने बताया कि निगम को ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली है। मौसम ठीक होने पर ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह स्थापित किया जाएगा।

क्यार गांव में लगे ट्रांसफार्मर से पांच गांव (गहली, नारा, क्यार, भवांसी और चम्मसूल) के 150-200 लोगों को बिजली आपूर्ति की जाती है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज गुसाईं ने बताया कि अतिवृष्टि से भारी भूस्खलन हो रहा है। मोटर मार्ग को सुचारू करने के लिए लोक निर्माण विभाग जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम कर रहा है।

अन्य ख़बरें

कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है तेलंगाना पुलिस : केटीआर

Newsdesk

राष्ट्रपति ली ने की तुर्कमेनिस्तान की सराहना, ईरान संकट के समय नागरिकों की सुरक्ष‍ित न‍िकासी के ल‍िए जताया आभार

Newsdesk

हिंग्लिश हिंदी का अंत नहीं, नई यात्रा का पड़ाव : अवधेश वर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading