November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

जबलपुर में बढ़ रहे डेंगू के मरीज, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम अलर्ट

जबलपुर : जबलपुर में बदलते मौसम के साथ-साथ डेंगू की बीमारी भी पैर पसार रही है जिसको लेकर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इंतजाम किए गए हैं जहां स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के द्वारा हर वार्ड में दवाइयां को छिड़काव किया जा रहा है वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा डेंगू से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है जहां जबलपुर जिले में अभी तक 6 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं जो कि नॉर्मल है पिछले वर्ष जिस प्रकार से डेंगू की बीमारी जबलपुर शहर में फैली थी जिसमें मरीज की प्लेट काउंट कम हुई थी जिसके कारण कुछ मरीजों की मौत हुई थी पर इस बार डेंगू ने गंभीर स्वरूप नहीं लिया है जहां नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा हर वार्ड में जाकर दवाइयां को छिड़काव किया जा रहा है और आम नागरिकों से भी अपील की जा रही है कि घर के आसपास किसी भी जगह पर पानी को इकट्ठा न होने दिया जाए जिससे डेंगू की मच्छर और लार्वा ना पनपे स्वास्थ्य विभाग और और नगर निगम पूरी तरीके से डेंगू से बचाव के लिए उपाय कर रही है

बाइट डॉ संजय मिश्रा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment