37.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

परिवर्तन यात्रा की सफलता के लिए राजे ने निकाली देवदर्शन यात्रा: प्रह्लाद जोशी

जयपुर, 2 सितंबर । केंद्रीय मंत्री और राज्य चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ‘परिवर्तन यात्रा’ की सफलता के लिए ‘देव दर्शन यात्रा’ निकाली है।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, “मैंने राजे की धार्मिक यात्रा के बारे में सुना है। जहां तक मुझे पता है वह परिवर्तन यात्रा की सफलता के लिए प्रार्थना करने के लिए धार्मिक यात्रा पर गई हैं।”

राजे ने शुक्रवार को चारभुजा, नाथद्वारा और त्रिपुरा सुंदरी मंदिरों के दर्शन किए।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर आरोप लगाने वाले वरिष्ठ विधायक कैलाश मेघवाल पर बोलते हुए जोशी ने कहा कि बीजेपी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

जोशी ने कहा, ”कैलाश मेघवाल का स्वभाव पार्टी लाइन से इतर बोलने का है। वह वरिष्ठ नेता हैं, उनसे अनुरोध है कि वह ऐसा न करें। उन्हें नोटिस में खेद व्यक्त करके जवाब देना चाहिए।”

जल जीवन मिशन में ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर ये लोग (कांग्रेस) भ्रष्टाचार करते हैं तो हम अपनी आंखें बंद नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर में नल पहुंचाने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की है, लेकिन इन लोगों ने इसमें भी भ्रष्टाचार शुरू कर दिया है। मेरी जानकारी के मुताबिक उनका एक मंत्री इसमें सीधे तौर पर शामिल है। अब भ्रष्टाचार किया तो ईडी तो आएगी ही। मामला कोर्ट में जाएगा, जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलेगी।

अन्य ख़बरें

आईपीएल 2026: आरआर ने एमआई की बराबरी की, आरसीबी और एसआरएच को पीछे छोड़ा

Newsdesk

बंगाल चुनाव: मतदाताओं से अमित शाह की अपील- ‘भय, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के शासन से मुक्ति के लिए करें वोट’

Newsdesk

भक्तिमय हुई शिव की नगरी: बरेका से विश्वनाथ मंदिर तक भव्य स्वागत, प्रधानमंत्री के लिए सजी काशी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading