24.7 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में शराब के नशे में बालकनी में स्टंट करने वाले 4 युवक पहुंचे जेल

ग्रेटर नोएडा, 5 सितंबर । ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज 3 में हाई राइज सोसाइटी के अंदर फ्लैट के बाहर बनी स्लैब पर बैठकर स्टंटबाजी करना चार युवकों को महंगा पड़ गया। स्टंटबाजी करने और उत्पात मचाने के जुर्म में युवक अब जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।

सोसायटी के लोगों ने बताया कि घटना रविवार देर रात की है। जिस बालकनी से चारों युवक स्टंट कर रहे थे वह 10वें फ्लोर पर है। जन्मदिन पार्टी का जश्न मनाने की आड़ में लोगों ने सोसायटी में जमकर बवाल काटा।

वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान योगेश, आकाश, मनोज व आकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ईकोविलेज तीन सोसायटी का है।

पुलिस के मुताबिक रविवार की रात सोसायटी के डी-7 टावर में रहने वाले एक युवक योगेश का जन्मदिन था। देर रात तक योगेश ने अपने तीन साथियों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। शराब के नशे में धुत युवकों ने अपनी शर्ट उताकर बालकनी के छज्जे पर फेंक दी जिसके बाद चारों यह कहकर कंपटीशन करने लगे कि शर्ट को पहले कौन लेकर आएगा।

चारों युवक बालकनी से छज्जे पर पड़ी शर्ट उठाने के लिए एक दूसरे के साथ खींचतान करने लगे। इसी दौरान सोसायटी के लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बिसरख पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। युवकों को उत्पात मचाने से रोकने के लिए पड़ोसियों ने बिल्डर प्रबंधन को भी सूचित किया है।

सूचना पर पहुंचे गार्डों ने उन्हें रोकना भी चाहा, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई। काफी देर तक युवक उत्पात मचाते रहे।

गनीमत रही कि किसी का पैर नहीं फिसला । अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

 

अन्य ख़बरें

ममता बनर्जी ने ईसीआई को लिखा पत्र, टीएमसी पर ऋतब्रत गुट के दावों की जांच जल्द पूरी करने की मांग

Newsdesk

बागेश्वर धाम में 365 बेटियों के विवाह का संकल्प, आठ महावीर शिलाओं का अनावरण

Newsdesk

‘वंदे मातरम’ बोलने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, सरकार की कथनी-करनी में अंतर : वारिस पठान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading