33.7 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयUncategorized

बेरूत बंदरगाह अस्थायी रूप से शुरू: संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता

संयुक्त राष्ट्र, 20 अगस्त | भीषण धमाकों से क्षतिग्रस्त हुआ द पोर्ट ऑफ बेरूत अब अस्थायी रूप से चालू हो गया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि 11 से 18 अगस्त के बीच बंदरगाह पर लगभग 9,000 कंटेनर उतारे गए। उसमें से करीब 1,000 टन लोहा, गेहूं समेत अन्य सामान को वहां से हटा कर सही जगह पर भी भेज दिया गया है।

दुजारिक ने कहा, “हम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान करने और मूल्यांकन करने का काम जारी रखे हुए हैं।”

बता दें कि लेबनान अपने भोजन का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा आयात करता है।

हालांकि सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण दो सप्ताह (6 सितंबर तक) के लॉकडाउन की घोषणा की है लेकिन बेरूत विस्फोट के बाद सभी राहत और सहायता कार्य जारी रखने की अनुमति दी जाएगी।

दुजारिक ने कहा कि विस्फोटों के कारण 177 लोग मारे गए और हजारों लोग घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी की हेल्पलाइन पर शरणार्थियों की सहायता के लिए 6,000 से अधिक कॉल आए हैं।

संयुक्त राष्ट्र बाल संरक्षण या यौन और लिंग आधारित हिंसा से संबंधित मुद्दों पर मनो-सामाजिक सहायता, आपातकालीन कार्यों के लिए नकदी, आश्रय किट आदि प्रदान कर रहा है।

अन्य ख़बरें

भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया

Newsdesk

जी-7 सम‍िट: प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की अहम बैठक, ईरान समझौते और समुद्री सुरक्षा पर हुई चर्चा

Newsdesk

जी-7 समिट में पीएम मोदी ने कहा, ‘साझेदारी, कनेक्टिविटी और समावेशी विकास से नए विश्व का निर्माण संभव’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading