35 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

प्रधानमंत्री बीना में आज करेंगे पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट का शिलान्यास

सागर/भोपाल 14 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड को बड़ी सौगात देने वाले है। वे यहां के सागर जिले के बीना में पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने वाले है। यह कार्यक्रम सुबह साढ़े 11 बजे होना है।

बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी सवा 11 बजे आयोजन स्थल पर पहुॅचेगे और उसके बाद बीना के पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट सहित अन्य परियोजनाओं की आधार शिला रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन होगा और वे सवा 12 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना हो जाएंगे।

यह परियोजना में 50 हजार करोड़ के निवेश के साथ ही एक लाख करोड़़ रूपये के निवेश प्रदेश के अलग-अलग स्थान पर होंगे, जिससे दो लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इस प्रोजेक्ट से प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रूप से 2.15 लाख और शेष दो लाख को मिलाकर 4 लाख 15 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

अन्य ख़बरें

अंडर-17 वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित

Newsdesk

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

Newsdesk

विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार उठाएगी और कदम: वित्त मंत्री सीतारमण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading