22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
खेलUncategorized

आईपीएल-13 : मलिंगा का शुरुआती मैचों में खेलना तय नहीं

कोलंबो, 21 अगस्त | मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा आईपीएल-13 के शुरुआती मैचों में निजी कारणों के चलते हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका का यह खिलाड़ी अपने पिता के बीमार होने के कारण यूएई नहीं जा सकेगा।

कोविड-19 के कारण इस साल का आईपीएल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जा रहा है। यूएई के तीन शहर दुबई, अबुधाबी, शरजाह 19 सितंबर से 10 नवंबर तक लीग की मेजबानी करेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, “मलिंगा के पिता बीमार हैं और उनकी आने वाले दिनों में सर्जरी हो सकती है। तेज गेंदबाज इस समय अपने पिता के साथ रहना चाहते हैं और वह कोलंबो में ट्रेनिंग करेंगे।”

मलिंगा ने पिछले साल टीम को चौथी बार आईपीएल का खिताब दिलाने में मदद की थी।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बॉलीवुड में घमासान,

Newsdesk

मौका मिलने पर मैं मैच खत्म करने की कोशिश करता हूं’: तिलक वर्मा

Newsdesk

तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त

Newsdesk

Leave a Comment