28.6 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर  : तिलवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लामेटा बाईपास मार्ग में जब मेट्रो एवं ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत होने एक अधेड़ की मौके पर मौत हो गई

जबलपुर  : तिलवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लामेटा बाईपास मार्ग में आज उस समय हड़कंप कि स्थिति निर्मित हो गई जब मेट्रो एवं ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत होने एक अधेड़ की मौके पर मौत हो गई वही दुर्घटना में मेट्रो में सवार छः यात्रियों को गंभीर रूप से चोट आने के कारण उन्हें उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल रवाना किया गया। उक्त दुर्घटना के संबंध में तिलवारा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज सुबह मेट्रो बस भेड़ाघाट से जबलपुर की ओर आ रही थी, उक्त बस जैसे ही लम्हेटा बाईपास के पास पहुंची ही थी कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक चालक ने वाहन को तेज गति में लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मेट्रो बस में जबरदस्त टक्कर मार दी दुर्घटना में चौकीताल निवासी 62 वर्षीय नेतराम पटेल पिता सिया लाल पटेल के सर एवं शरीर के अंगों में गंभीर रूप से चोट आने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वही दुर्घटना में छः यात्रियों को गंभीर रूप से चोट आई जाने उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले कर चालक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की गई।

बाइक संजय यादव बरगी विधायक
बाइट , सूर्यकांत शर्मा एडिशनल एसपी
बाइट प्रत्यक्षदर्शी

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

 

जबलपुर  : तिलवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लामेटा बाईपास मार्ग में जब मेट्रो एवं ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत होने एक अधेड़ की मौके पर मौत हो गई

अन्य ख़बरें

बिजली मुख्यालय के पास 24 घंटे स्ट्रीट लाइट रोशन, निगम कर रहा बिजली की बर्बादी

Newsdesk

भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से 877 हितग्राही हुए सीधे लाभान्वित

Newsdesk

नांदिया घाट से चोरी की रेत ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading