24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयशिक्षाहेडलाइंस

डूटा चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए केवल दो उम्मीदवारों में मुकाबला

नई दिल्ली, 21 सितंबर । दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ यानी डूटा चुनाव में अब एनडीटीएफ व डेमोक्रेटिक यूनाइटेड के बीच सीधा मुकाबला होगा। डूटा चुनाव 27 सितम्बर को हो रहा है। इसमें एनडीटीएफ की ओर से दयालसिंह कॉलेज में रसायन विज्ञान के प्रोफेसर एके. भागी हैं। वहीं, डेमोक्रेटिक यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की ओर से अरबिंदो कॉलेज के शिक्षक डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा हैं।

डूटा चुनाव में अध्यक्ष व 15 सदस्यीय कार्यकारिणी का फैसला 27 सितम्बर को डीयू में पढ़ाने वाले लगभग 9, 600 स्थायी, टेम्परेरी व एडहॉक शिक्षक करेंगे।

गुरुवार को नाम वापस लेने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की गई। चुनाव अधिकारी प्रोफेसर सुनील चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए केवल दो उम्मीदवार मैदान में है, जबकि 15 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 21 शिक्षक अपनी किस्मत आजमाएंगे।

बता दें कि साल 2021 में कोरोना के चलते डूटा चुनाव नवम्बर के अंतिम सप्ताह में हुए थे। इस बार भी यह चुनाव अगस्त की जगह सितम्बर में हो रहे हैं। चुनाव अधिकारी प्रोफेसर सुनील चौधरी ने डूटा अध्यक्ष व 15 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए नामों की घोषणा की है।

चौधरी ने शिक्षकों से अपील की है कि शांति और सौहार्द्र के साथ चुनाव लड़ें। सभी शिक्षक वोट डालने के लिए अपनी पहचान के लिए कॉलेज आईडी या कोई पहचान पत्र साथ लाएं। चुनाव अधिकारी ने नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों को उनके बैलट नम्बर भी बताएं।

एनडीटीएफ के प्रोफेसर हंसराज सुमन ने बताया है कि इस बार जहां डूटा अध्यक्ष पद के लिए 2 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं डूटा कार्यकारिणी में एनडीटीएफ की ओर से 5 सदस्यों को चुनाव में उतारा गया है। इसमें डॉ. कमलेश कुमार रघुवंशी, डॉ. चमन सिंह, डॉ. अदिति नारायणी पासवान, डॉ. आकांक्षा खुराना व डॉ. अमित सिंह है।

मतदान आर्ट्स फैकल्टी में सुबह 10 बजे से 5 बजे तक होगा। उसी दिन शाम को वोटों की गिनती शुरू होगी।

बता दें डूटा चुनाव हर दो साल में एक बार होता है। इससे पहले कोरोना काल में तीन महीने बाद नवम्बर 2021 में डूटा चुनाव हुआ था जिसमें डीटीएफ की डॉ. आभा देव हबीब को प्रोफेसर भागी ने हराकर 24 साल बाद एनडीटीएफ को जीत दिलवाई थी।

अन्य ख़बरें

भारत की नेपाल को मदद जारी, 11 सदस्यों वाली बचाव टीम और 5.5 टन मानवीय सहायता लेकर पांचवां विमान रवाना

Newsdesk

दिशा सालियान मौत मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच, पिता का बयान दर्ज करने का आदेश

Newsdesk

भगवान बलराम जयंती और हलछठ पर्व पर कई नेताओं ने दी बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading