September 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयशिक्षाहेडलाइंस

डीयू : छात्रसंघ चुनाव में 42 प्रतिशत मतदान, शनिवार को घोषित होंगे नतीजे

नई दिल्ली, 22 सितंबर । दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार (22 सितंबर) को शाम साढ़े 7 बजे तक वोटिंग हुई। छात्रसंघ यानी डूसू चुनाव में विभिन्न कॉलेजों और डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने वोट डाला।

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, इस बार छात्र संघ चुनाव में कुल 42 प्रतिशत छात्रों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। इस बार यहां दिल्ली विश्वविद्यालय में चार पोस्ट के लिए कुल 24 प्रत्याशी मैदान में थे।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय के मॉर्निंग कॉलेज में शुक्रवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट से और ईवनिंग कॉलेजों में 3 बजे से शाम साढ़े 7 बजे तक वोटिंग हुई।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि शुक्रवार को हुई वोटिंग के नतीजे शनिवार को आएंगे, लेकिन इस बीच अलग-अलग कॉलेज में हुए स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे जारी किए गए हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के लिए 8, उपाध्यक्ष के लिए 5, सचिव पद पर 6 और संयुक्त सचिव के लिए 5 उम्मीदवार चुनाव लड़ा है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में इस बार पूरे तीन साल बाद छात्र संघ चुनाव हुए हैं। इससे पहले वर्ष 2019-20 में डूसू चुनाव हुए थे। इस अवधि के दौरान कोरोना वायरस के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव नहीं हो सके थे। छात्र संघ चुनाव में तीन वर्ष की देरी के कारण प्रशासन ने उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी थी।

इस छूट के तहत अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम आयु सीमा क्रमश 25 वर्ष और 28 वर्ष कर दी गई। गौरतलब है कि एबीवीपी से डूसू चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर तुषार डेढ़ा, उपाध्यक्ष पद पर सुशांत धनकड़, सचिव पद पर अपराजिता तथा संयुक्त सचिव पद पर सचिन बैंसला ने चुनाव लड़ा।

डूसू चुनाव में एबीवीपी के प्रत्याशियों ने छात्रों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कैंपेन किया। वहीं कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई की ओर से अध्यक्ष पद पर हितेश गुलिया, उपाध्यक्ष के लिए अभि दहिया, सचिव पर यक्ष्ना शर्मा और संयुक्त सचिव पर शुभम चौधरी चुनाव लड़े।

एनएसयूआई का कहना है कि उन्होंने इन चुनाव के दौरान छात्र समस्याओं से जुड़े मुद्दों को सामने रखा है।

अन्य ख़बरें

भगवान बलराम जयंती और हलछठ पर्व पर कई नेताओं ने दी बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

Newsdesk

वर्ल्ड बैंक के साथ अब टूरिज्म और डिजिटल हब पर भी साथ काम करेगा भारत

Newsdesk

हैदराबाद में हिट-एंड-रन मामले में आर्ट डायरेक्टर का बेटा गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading