24.5 C
Jabalpur
October 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

फरहान ने शिबानी के लिए लिखा खास बर्थडे नोट

मुंबई, 28 अगस्त | अभिनेता और फिल्मकार फरहान अख्तर ने अपनी गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री शिवानी दांडेकर को सोशल मीडिया पर एक बेहद ही प्यारे बर्थडे नोट के साथ बधाई दी है। फरहान ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह और शिवानी, दोनों ब्लैक टी-शर्ट में कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इसके साथ वह लिखते हैं, “तुम्हें सहारा देने के लिए मेरा कंधा हमेशा तुम्हारे साथ है। जन्मदिन मुबारक हो..लव यू।”

तस्वीर में शिवानी अपना हाथ फरहान के कंधे पर रखी नजर आ रही हैं।

फरहान और शिवानी पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और फिलहाल ये दोनों साथ में रहते हैं।

शिवानी की बहन अनुषा दांडेकर ने भी इस खास मौके पर उन्हें विश किया है।

वह इंस्टाग्राम पर लिखती हैं, “हैप्पी बर्थडे चिकेन, मैं तुमसे और अपेक्षा (शिवानी और अनुषा की बहन) से जितना प्यार करती हूं शायद उतना किसी और से नहीं करती हूं। मेरे जानने वालों में तुमसे बड़ा रक्षक और तुमसे ज्यादा बहादुर और कोई नहीं है। मैं तुम्हें दिल से प्यार करती हूं। जल्द ही इसका जश्न मनाएंगे। तुम्हें बहुत मिस करती हूं।”

अन्य ख़बरें

अरिजीत सिंह ने ‘तेरा यार हूं मैं’ की टीम के साथ फिर मिलाया हाथ, ‘पहले प्यार दूसरी बार’ का गाना ‘पुराने दिन’ रिलीज

Newsdesk

सुभाष घई ने की आमिर खान की जमकर तारीफ

Newsdesk

वीर पहाडिय़ा की ‘इश्क का गुलाम को सौंदर्या शर्मा का डांस शाउटआउट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading