22.8 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
खेल

मेरा जुनून और सपने पहले जैसे कायम : रोनाल्डो

तुरिन, 28 अगस्त | पुर्तगाल और जुवेंतस के सुपरस्टार फुटबालर क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने कहा है कि वह पहले की तरह अपने क्लब के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनका जुनून और सपने पहले की ही तरह कायम हैं। रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “मैं जुवेंतस के साथ तीसरे सीजन की तैयारी में हूं। मेरा जोश और सपने पहले जैसे ही कायम हैं। गोल, जीत, समर्पण और प्रतिबद्धता और सबसे ऊपर पेशेवर रुख। मैं अपनी पूरी क्षमता से अपने साथियों की मदद करूंगा और हम साथ मिलकर इटली, यूरोप और दुनिया जीतने की कोशिश करेंगे।”

35 साल के फारवर्ड के टीम में रहते हुए युवेंतस ने बीते दो सीजन में इेली सेरी ए जीता है। इस साल चैम्पियंस लीग में हालांकि युवेंतस को अंतिम-16 दौर में हार का सामना करना पड़ा था।

अन्य ख़बरें

 यूएस ओपन: स्वियाटेक, अनिसिमोवा, मुचोवा दूसरे राउंड में पहुंचीं

Newsdesk

यूएस ओपन के पहले राउंड से जोकोविच का बाहर होना बड़ा सरप्राइज: कार्लोस अल्काराज

Newsdesk

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित की, लाबुशेन बाहर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading