24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

आबे ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से इस्तीफा देने का ऐलान किया 

टोक्यो, 28 अगस्त | जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 65 वर्षीय आबे ने टोक्यो में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।

आबे ने कहा कि उन्हें अपनी आंतों की बीमारी का इलाज कराने की जरूरत है। इस बीमारी के कारण 2007 में उन्हें अचानक इस्तीफा देना पड़ा था।

उन्होंने कहा कि वह नए सिरे से इलाज कारएगे लेकिन लंबे समय तक देखभाल की आवश्यकता होगी।

प्रधानमंत्री ने अपना कार्यकाल नहीं कर पाने को लेकर जापान की जनता से माफी भी मांगी।

देश के राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके ने बताया कि इससे पहले, प्रधानमंत्री और सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अधिकारियों ने उनके पद छोड़ने के फैसले पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की।

आबे हाल के महीनों में व्यस्त रहे हैं, कोरोनोवायरस महामारी और इस साल की शुरुआत में देश के कुछ हिस्सों में हुई प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को लेकर उन्होंने सीधे 147 दिन काम किया है और

लेकिन टोक्यो के कियो यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में एक सप्ताह के भीतर दो बार जाने से प्रधानमंत्री के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में कयास लगाए जाने लगे।

आबे जब 17 अगस्त को अस्पताल गए थे तो इसे समय तक चलने वाली ‘स्वास्थ्य जांच’ के रूप में बताया गया, जो सात घंटे से ज्यादा समय तक चला था।

सोमवार को, आबे ने चार घंटे तक चेकअप परिणाम जानने के लिए अस्पताल गए और उनकी और ज्यादा जांच हुई, जो चार घंटे तक चली।

उसी दिन वह लगातार 2,799 दिनों तक जापान में सबसे ज्यादा समय तक पीएम पद पर काबिज रहने वाले व्यक्ति बन गए।

अन्य ख़बरें

जी20 बैठक के बीच भारत-अमेरिका में बड़ी डील, क्रिटिकल मिनरल्स और सप्लाई चेन पर साथ काम करने पर बनी सहमति

Newsdesk

बागपत में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिला अस्पताल में 12 बेड आरक्षित

Newsdesk

आतंकवाद के खात्मे’ से लेकर ‘एससीओ पूंजी’ तक, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading