24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर :- लगातार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता उतर रहे हैं |

जबलपुर :- लगातार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता उतर रहे हैं ऐसे में कयास अब यह भी लगाया जा रहा है कि कांग्रेस भी अपने सीनियर नेताओं को विधानसभा चुनाव में उतार सकती है। इस बीच राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने साफ कह दिया है कि वह विधानसभा चुनाव बिल्कुल भी नहीं लड़ेंगे और ना ही उन्हें इस चुनाव में इस तरह का इंटरेस्ट है।

उन्होंने कहा कि मेरा कोई इरादा भी नहीं है कि मैं विधानसभा चुनाव लड़ूँ। उन्होंने कहा कि जितना पार्टी ने मुझे काम दिया है मैं उतना काम करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं फुल टाइम 24 घंटे का नेता नहीं हूं, मुझे पढ़ाई-लिखाई का काम भी करना पड़ता है, कोर्ट कचहरी भी देखना पड़ता है। मेरे पास बहुत सारे काम है इसलिए मुझे सभी कामों में फोकस करना होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार मध्य प्रदेश दौरे करने को लेकर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि मध्य प्रदेश में चुनाव होने हैं लिहाजा इसको लेकर बार-बार नरेंद्र मोदी एमपी आ रहें है। 5 अक्टूबर को जबलपुर भी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का बार-बार मध्य प्रदेश आना यह भी समझा जा सकता है कि जल्द ही आचार संहिता लग सकती है, इस वजह से उनकी कोशिश है कि अधिक से अधिक मध्य प्रदेश का दौरा कर सकें। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की हालत मध्यप्रदेश में बहुत ही खराब है।

बाइट , विवेक , तनक राज्यसभा सांसद

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment