22.3 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

रोशन एंड्रूज की कोई शक में पुलिस अधिकारी बनेंगे शाहिद कपूर

अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म ब्लडी डैडी के लिए शाहिद कपूर काफी चर्चा में रहे थे।इसके बाद शाहिद के मलयालम निर्देशक रोशन एंड्रूज के साथ एक अन्य क्राइम थ्रिलर फिल्म कोई शक के लिए हाथ मिलाने की खबर थी। लंबे समय से फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम हो रहा है।अब फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। फिल्म में शाहिद के किरदार को लेकर भी ताजा जानकारी आई है।इस फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर और जी स्टूडियोज कर रहे हैं। मई में जी स्टूडियोज ने इसकी घोषणा की थी।रिपोर्ट के अनुसार, यह क्राइम थ्रिलर फिल्म पुलिस विभाग पर आधारित है। फिल्म में शाहिद एक अल्हड़, बेपरवाह पुलिसवाले की भूमिका निभाएंगे, जिसे एक हाई प्रोफाइल मामला सुलझाना है। इस मामले की तहकीकात करते हुए उसे एक बड़ी जालसाजी का पता चलता है।फिल्म में पूजा हेगड़े शाहिद के साथ नजर आएंगी।फिल्म की स्क्रिप्ट पर लंबे समय से काम चल रहा था। अब यह पूरा हो चुका है। खबर है कि मध्य अक्टूबर से शाहिद इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। दिसंबर तक इसकी शूटिंग खत्म करने की योजना है। इसके बाद इसे अगले साल के मध्य तक रिलीज कर दिया जाएगा।शाहिद ने पिछले साल ही इस फिल्म के लिए हामी भर दी थी, लेकिन प्री-प्रोडक्शन के काम के कारण इसकी शूटिंग शुरू नहीं हो पाई थी।कोई शक निर्देशक रोशन एंड्रूज की पहली बॉलीवुड फिल्म है। एंड्रूज नोटबुक (2006), मुंबई पुलिस (2013) और सैल्यूट (2022) जैसी फिल्में बना चुके हैं।वह मलयालम के बेहतरीन निर्देशकों में शुमार हैं, जो 3 केरल स्टेट फिल्म पुरस्कार और 2 फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं।कहा जा रहा था कि कोई शक उनकी फिल्म मुंबई पुलिस का रीमेक है, लेकिन बाद में खबरें आईं कि यह एक नई कहानी है।कोई शक के अलावा शाहिद की अन्य फिल्में भी चर्चा में हैं।शाहिद ने पद्मावत के बाद एक बार फिर संजय लीला भंसाली से हाथ मिलाया है। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।वह अनीस बाज्मी की कॉमेडी फिल्म एक साथ दो दो में नजर आएंगे। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी।वह दिनेश विजान की एक फिल्म में कृति सैनन के साथ नजर आएंगे। फिल्म में कृति एक रोबोट के किरदार में होंगी।चर्चा है कि शाहिद ने कोई शक के लिए अपनी फीस भी कम की है। उन्होंने कोई शक के लिए 25 करोड़ रुपये फीस ली है। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि हैदर में उन्होंने मुफ्त में काम किया था।

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading