24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

नेपाल में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 200 के पार पहुंची

काठमांडू, 30 अगस्त | नेपाल में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 200 के पार हो गई है। ये आकड़ा सिर्फ दो हफ्ते में दुगुना हो गया। ये जानकारी नेपाल के स्वास्थ्य विभाग ने दी है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शुरू के दिनों में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या काफी कम थी, लेकिन हाल के दिनों में संक्रमण फैलने के बाद यहां मृत्यु दर में काफी तेजी आई है।

15 अगस्त तक यहां मरने वालों की संख्या सिर्फ 100 थी, जो अब बढ़ कर 207 हो गई है। 12 मौतें पिछले 24 घंटों में दर्ज की गई हैं।

22 जुलाई को लॉकडाउन हटने के बाद मृत्यु दर में इजाफा होना शुरू हो गया और मामले भी बढ़ने शुरू हो गए।

शनिवार को 884 नए मामले नेपाल में दर्ज किए गए, जिसके बाद पीड़ितों की संख्या बढ़ कर 37,340 हो गई।

अन्य ख़बरें

मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

Newsdesk

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

Leave a Comment